शिवली कानपुर देहात।
जवाहरपुरम कानपुर से विद्युत सब स्टेशन शिवली तथा शोभन आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के तीन पोल रैकेपुर गांव के पास तेज हवा व बारिश के चलते गिर गए जिससे दोनों सब स्टेशनों से जुड़े करीब दो सैकड़ा से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 से ठप हो गई थी। जेई शोभन और जेई शिवली की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पोलों को सही करवा करीब 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
![]() |
| हाइड्रा से विद्युत पोल सही करवाते जेई |
बताते चलें कि विद्युत सब स्टेशन शिवली से क्षेत्र के मवैया, कैलयी, बकस पूरवा, हरदिया नाला, शिवली, केसरी निवादा ,जसा पूरवा, रामपुर, मुन्ना निवादा, भगाननिवादा, बखरिया, धन ऊनिवादा, झम्मानिवादा, प्रतापपुर, जुगराजपुर, ज्योति, अनूपपुर, रुदापुर, फंदा, सुजानपुर, बैरी बस्ता सहित करीब 60 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा विद्युत सब स्टेशन शोभन से जुड़े बैरी सवाई, बैरी दरियाव, बैरी बस्ता,जुगराजपुर, संभरपुर, शोभन, राजपुर, पर्वत पूरवा ,ककर दही, बंडा बरार ,लुधौरा, शेखूपुर, नहरी बरी,जोगी डेरा ,रास्तपुर, टोंडरपुर, बसौसी, फतेहपुर सहित करीब 60 गांवों को विद्युत आपूर्ति जाती है। मंगलवार को सुबह से चल रही तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश के दौरान सुबह करीब 7 बजे जवाहर पुरम से आने वाली विद्युत लाइन के तीन पोल शिवली कल्याणपुर मार्ग पर स्थित रैकेपुर गांव के पास गिर गए थे जिससे विद्युत सब स्टेशन शिवली तथा विद्युत सब स्टेशन शोभन से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विद्युत सब स्टेशन शिवली के अवर अभियंता सौरभ त्रिपाठी तथा सब स्टेशन शोभन के अवर अभियंता राकेश राय ने बताया कि बारिश के दौरान गिरे विद्युत पोलों को ठीक कराया जा गया है । पोल ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


