शिवली: आवारा जानवर आ जाने से बाइक फिसली, एक की हालत नाजुक

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

 शिवली कानपुर देहात।


रविवार की देर शाम कल्याणपुर शिवाली मार्ग पर बखरिया गांव के निकट एक तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक आवारा जानवर के आ जाने से अनियंत्रित हो मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी शिवली पहुंचाया जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर हैलेट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।



                कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामगोपाल राजपूत अपने साथी विपिन कुमार पुत्र दिनेश के साथ घरेलू सामान लेने कस्बा शिवली आ रहे थे। वह दोनों एक ही बाइक पर सवार हो देर शाम जैसे ही बखरिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से अचानक एक अन्ना मवेशी आ गया। बाइक चला रहा विपिन कुमार जब तक कुछ समझ पाता बाइक अनियंत्रित हो मार्ग पर ही काफी दूर तक फिसलती चली गई। पीछे बैठा अशोक कुमार उछल कर दूर जा गिरा जबकि बिपिन कुमार बाइक के साथ सर के बल मार्ग पर भी घिसतता चला गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पीआरवी पुलिस के जवान दीपक और हरी बाबू ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर श्याम कृष्ण ने विपिन की हालत नाजुक देखते हुए हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया जबकि अशोक कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया। 


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्ना निवेश आ जाने से दो बाइक सवार घायल हुए हैं। दोनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default