*जल जीवन मिशन की चमक के बीच कीचड़ में सनी सीधामऊ की गलियां, ग्रामीणों का चलना हुआ दूभर*
*हर घर जल के साथ जलनिकासी की व्यवस्था फेल, सड़कों पर भरा गंदा पानी*
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लॉक के ग्राम सीधामऊ में इस योजना की चमक के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-हर घर जल योजना गांव-गांव स्वच्छ पेयजल पहुंचा रही है, लेकिन कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लॉक के ग्राम सीधामऊ में इस योजना की चमक के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-हर घर जल योजना गांव की गलियों में जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा है।
नालियां खुली पड़ी हैं और पानी की निकासी की कोई सुचारु व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनकी आज तक मरम्मत नहीं हुई ग्रामीणों का तर्क है कि पेयजल व्यवस्था और जलनिकासी दोनों एक-दूसरे से जुड़ी हैं। सिर्फ नल से पानी देना ही काफी नहीं, बल्कि इस्तेमाल हुए पानी की निकासी भी जरूरी है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर आकर निरीक्षण किया जाए, नालियों की सफाई कराई जाए और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि गांव की इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके।





