रसूलाबाद कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलाबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त 6 संगीन मामलों का वांछित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल रसूलाबाद ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि चौकी प्रभारी तिस्ती केशव देव, आरक्षी सूर्यसेन, सरवरे आलम आड़8 के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर द्वारा अपराधी की सूचना मिली, सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कटरा गोपालपुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान करीब रात दो बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मार्ग से जा रहा था, उसको हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम तिश्ती, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 363/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 से 2026 तक कुल छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। इनमें आर्म्स एक्ट के दो मामले, मारपीट सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले और वर्ष 2011 का धारा 307 भादवि से संबंधित मुकदमा शामिल है। गिरफ्तार शातिर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


