शोभन आश्रम की झील में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

 शिवली कानपुर देहात।


रविवार दोपहर शोभन आश्रम में उस समय सनसनी फैल गई जब आश्रम की विशाल काय झील में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उतराता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आश्रम में देखने वालों का मजमा लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलित किए। काफी प्रयास करने के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।




            कोतवाली क्षेत्र में जन-जन की आस्था का केंद्र शोभन आश्रम को तीर्थ स्थल की भांति विकसित करने वाले ब्रह्मलीन महंत परमहंस 1008 स्वामी विरक्तानंद महाराज द्वारा आश्रम में 125 बीघा जमीन पर विशाल काय करीब 30 फिट गहरी पक्की झील का निर्माण कराया गया है जिसमें पानी भरने के लिए पांडु नदी में कैनाल पंप लगवाये गये हैं। झमाझम बारिश होने से झील इन दिनों पानी से लबालब भरी हुई है। आश्रम आए लोगों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि साइकिल से आया करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक मंदिर के दूसरी ओर सुनसान जगह पर झील के किनारे साइकिल खड़ी कर वहीं अपनी चप्पलें उतारने के पश्चात झील के किनारे लगी जाली को फांद कर छलांग लगा अपनी जान दे दी। झील में उसका उतराता शव देख वहां हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने छानबीन कर फारेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलित करवाये।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि झील में कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default