शिवली कानपुर देहात।
लालपुर शिवराजपुर गांव में शनिवार रात सोते समय किशोर के कान में सर्प ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर उसे हैलेट अस्पताल कानपुर ले कर भागे। जहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिवारजनों के बीच में रोना पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर मैंथा गांव निवासी जयवीर गौतम अपनी पत्नी सुनीता पुत्र सुधीर, निर्दोष, विशाल, विकास तथा पुत्री निराली व प्रिया के साथ रात करीब 9 बजे प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद सभी लोग घर में जमीन पर सो गए थे। रात करीब 10 बजे उसके पुत्र विशाल के कान में सर्प ने डस लिया। सर्प के डसते ही विशाल चीख कर उठ गया। विशाल की चीख सुनकर सभी लोग जाग गये जिन्होंने सर्प को देख लिया। कुछ देर में ही विशाल की हालत बिगड़ने लगी जिसपर स्वजन उसे उपचार के लिए एल एल आर अस्पताल हैलट ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में रोना पीटना मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
![]() |
| मृतक विशाल की :फाइल फोटो |
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से एक किशोर की मौत हुई है। विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



