*ट्रेन हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
*
*रूरा, कानपुर देहात - रिपोर्ट प्रिंसी सिंह *
कानपुर देहात के कस्बा रूरा के गांधी नगर निवासी राजू सविता के पुत्र विक्की सविता (उम्र लगभग 24-25 वर्ष) की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.09.2026 को रात 23:45 बजे रूरा स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई कि रूरा वेस्ट यार्ड में किलोमीटर नंबर 1062/08-06 के मध्य डाउन लाइन पर MRO (व्यक्ति के ट्रेन से कटने) की घटना हुई है।सूचना मिलते ही रूरा स्टेशन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल गौरव कुमार तिवारी और कांस्टेबल मनीष कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया। लाइन क्लियर बताई गई है। SI रूरा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में माता-पिता और पत्नी हैं।


