मानसिक रूप से अस्वस्थ था श्याम जी, काफी समय से चल रहा था इलाज। चौकी में शव की शिनाख्त होते ही फफक कर रो पड़े पिता
शिवली कानपुर देहात।
रविवार दोपहर शोभन आश्रम में उस समय सनसनी फैल गई जब आश्रम की विशाल काय झील में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उतराता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आश्रम में देखने वालों का मजमा लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलित किए। काफी प्रयास के बाद देर शाम युवक के शव की शिनाख्त हो पाई। देर शाम चौकी बाघपुर पहुंचे पिता ने मृतक की पहचान सुजानपुर पनकी थाना पनकी निवासी अपने पुत्र श्याम जी के रूप में हुई। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
![]() |
| मृतक श्याम जी : फाइल फोटो |
कोतवाली क्षेत्र में जन-जन की आस्था का केंद्र शोभन आश्रम की विशाल काय झील में रविवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला था। लोगों ने आशंका जाहिर की, कि साइकिल से आया करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक मंदिर के दूसरी ओर सुनसान जगह पर झील के किनारे साइकिल खड़ी कर वहीं अपनी चप्पलें उतारने के पश्चात झील के किनारे लगी जाली को फांद कर छलांग लगा अपनी जान दे दी। झील में उसका उतराता शव देख वहां हड़कंप मच गया। न्यूज़ चैनलों के माध्यम से जानकारी होने पर सुजानपुर पनकी थाना पनकी निवासी जयराम कमल देर शाम बागपुर चौकी पहुंचे और वहां हुलिए के आधार पर मिले शव की पहचान अपने 22 वर्षीय पुत्र श्याम जी के रूप में की। जयराम ने बताया कि श्याम जी मानसिक रूप से बीमार रहता है जिसका काफी समय से इलाज चल रहा है। श्याम जी अक्सर आसपास के क्षेत्र में पैदल ही चला जाता था और स्वयं वापस आ जाता था। शनिवार की सुबह 9 बजे श्याम जी साइकिल से घर से निकाला और देर शाम तक वापस ना आया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता ना चला तो न्यूज़ चैनल में प्रकाशित खबर के आधार पर बाघपुर चौकी आया और शव की शिनाख्त श्याम जी के रूप में की। श्याम जी की मौत की खबर मिलते ही मां रानी, बड़ा भाई सरमन, छोटी बहन सलोनी, पिता जयराम आदि परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि झील में कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान श्याम जी के रूप में हुई जो पनकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


