शिवली: पांच दिनों से लापता अधेड़ का शव मिला खेत में, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।

 

मैंथा चौकी क्षेत्र से पांच दिनों से लापता एक अधेड़ का शव गांव के बाहर ही धान के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को आ रही दुर्गंध से जानकारी प्राप्त होते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे स्वजनों ने जैसे ही शव देख उनके बीच हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




           कोतवाली शिवली क्षेत्र के पूरा दिवनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई 55 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवराम सिंह शनिवार की शाम 4 बजे करीब अपनी पत्नी पुष्पा को बताया कि वह मैंथा बाजार छाता लेने के लिए जा रहे है। देर रात तक उसके भाई सतीश सिंह जब घर वापस ना आए तो उसकी भाभी ने यह बात शैलेंद्र को बताई। गांव वालों की मदद से पूरी रात खोजबीन हुई लेकिन सतीश का कहीं कुछ पता ना चला रविवार की दोपहर शैलेंद्र सिंह एवं उसके दामाद प्रकाश सिंह तोमर कोतवाली शिवली पहुंचे और सतीश सिंह की गुम हो जाने की जानकारी पुलिस को दी। बीते दो दिनों से सतीश सिंह की तलाश परिजन और पुलिस दोनों ही कर रहे थे की बुधवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को छोटेलाल शुक्ला निवासी मैंथा मारग के खेत से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति जिसका अर्धनग्न अवस्था में शव धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा है। शव पूरी तरह सड़ चुका है। इस बात की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। कपड़ों के हुलिए के आधार पर सतीश के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देख पत्नी पुष्पा की चीख निकल गई वहीं भाई शैलेंद्र सिंह और भतीजी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शव मिलने की सूचना पर मैंथा चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तथा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।




कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक अधेड़ का शव धान के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला हैं। शव पूरी तरह सड़ गया हैं। प्रथम दृष्टया अधेड़ के डूबने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default