रेलवे ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहरामअंबियापुर स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा, GRP ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *रेलवे ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहरामअंबियापुर स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा, GRP ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*


रूरा / कानपुर देहात।

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित अंबियापुर स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बहन के घर जा रहे थे दंपति मृतकों की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल दीक्षित और उनकी पत्नी 45 वर्षीय मंजू दीक्षित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार शाम करीब 7 बजे अपनी औरैया जिले के अछल्दा के बड़ी निवारी निवासी बहन शिव कांति के यहां जाने के लिए घर से निकले थे। वे रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे, तभी कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली अलीगढ़-टूंडला मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।GRP ने की कार्रवाई ट्रेन के गार्ड ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर अंबियापुर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर जीआरपी चौकी झींझक को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने घटना की छानबीन शुरू की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी (जीआरपी, झींझक) ने बताया कि "शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default