औरैया: फफूंद में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकाली गईं गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राएं, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना की

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 फफूंद (औरैया)। नगर में गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को बेहद भावुक और भक्तिमय माहौल में हुआ। विभिन्न स्थानों से गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों की थाप, अबीर-गुलाल और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के गगनभेदी जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अपने लाडले बप्पा को विदाई दी।

गल्ला मंडी से कन्हो नहर पुल तक उमड़ा जनसैलाब
नगर के गल्ला मंडी स्थित गणेश सेवा समिति की ओर से विघ्नहर्ता की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से होती हुई कन्हो नहर पुल पहुंची। वहां पुजारियों द्वारा विधि-विधान से महाआरती और पूजा-अर्चना कराने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान हरीश चंद्र स्वर्णकार, भरत लाल सोनी, रामचंद्र सोनी, अनुपम वर्मा, रामजी दुबे और आशीष पोरवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
चमनगंज में विदाई की बेला पर भावुक हुए श्रद्धालु
वहीं, मोहल्ला चमनगंज नई बस्ती से भी भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। जैसे ही बप्पा की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई, वहां मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अपने आंसू रोक नहीं पाए और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। श्रद्धालु बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से प्रतिमा को विसर्जित किया। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा, संजय मिश्रा, संजीव मिश्रा, राजवीर राठौर, दीपू सोनी, कपिल दोहरे, सुबोध, सौरभ यादव, हर्षित पाल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default