शिवली: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना टापू, जलभराव के कारण भटक रहे मरीज

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

 शिवली कानपुर देहात 


बीते चार दिनों से क्षेत्र में हुई बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते बैरी सवाई गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में जलभराव हो जाने से बंद है जिससे मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। आने वाले मरीज भटकने के लिए विवश हैं। इस गंभीर समस्या से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।




          क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के कारण आसपास के गांवों में अधिक जलभराव हो जाने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते इन दिनों क्षेत्र में बुखार, खांशी , खुजली आदि बीमारियों का प्रकोप व्याप्त है। बैरी सवाई गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जलभराव के चलते वह पिछले कई दिनों से बंद है जिससे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को दवा लेने गए फ़ैज़ मोहम्मद,शानू, रोली, अंकिता, रोली तथा आरवी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटकने के कारण उन्हें दवाएं लेने के लिए भटकना पड़ रहा है।सी एच ओ प्रतिभा ने बताया कि जलभराव के कारण आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद है। जलभराव कम हो जाने पर सुचारू रूप से आने वाले मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default