शिवली कानपुर देहात।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार 14 सितंबर को कस्बा शिवली में घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व होता है। इस त्योहार को भक्त 7 से लेकर 11 दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।
![]() |
| ऋतिक ठाकुर द्वारा सजाया गया पांडाल |
कस्बे के आचार्य अतुल द्विवेदी ने बताया कि ज्ञानियों को ज्ञान देने वाले और बौद्धिक विकास करने वाले चित्राधिपति भगवान गणेश जी का उत्सव प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश चतुर्थी इस बार 14 सितंबर को होगी। सोमवार सुबह 7:08 बजे तक तृतीया तिथि है। उसके बाद चतुर्थी की शुरुआत हो जाएगी। यदि भक्त उदया तिथि के नजरिए से देखें तो दिनभर तृतीया गिनी जाएगी। मगर ज्यादातर गणेश प्रतिमाओं का स्थापन 14 सितंबर को होगा, जो की सुबह 7:08 बजे से लेकर 14 सितंबर की दोपहर तक होगा। आचार्य ने बताया कि इस दिन राहुकाल भी है। सुबह 7:22 से लेकर सुबह 8:55 तक के समय में राहुकाल के दौरान गणेश स्थापना ना करें।
कस्बा शिवली में ऋतिक ठाकुर, गंगाराम पांडे, छोटू यादव, सुनील प्रजापति, ईशान दीक्षित आदि ने बड़े ही हर्षौल्लास के साथ गणपति गजानन के आने की तैयारी पूरी कर ली है।


