शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली शिवली में तैनात हेड चालक का इटावा जनपद ट्रांसफर हो गया है। शनिवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाल ने फूल-माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कोतवाल ने कहा कि उनका कार्य सराहनीय रहा है। ऐसे कर्मचारियों से जवानों को सबक लेना चाहिए। इस दौरान कोतवाली का माहौल गमगीन हो गया।
कोतवाली शिवली में पिछले एक वर्ष से तैनात हेड चालक राम नरेश त्यागी का स्थानांतरण शनिवार को इटावा जनपद हो गया। राम नरेश कानपुर देहात जनपद में करीब 10 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहें हैं। इस दौरान रसूलाबाद, अकबरपुर, डेरापुर, रानियां, बरौर, शिवली आदि थानों में तैनाती रही। स्थानांतरण के दौरान शनिवार को कोतवाली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विभाग में केवल पद या कागजी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ काम करने वाले साथियों के बीच मानवीय रिश्ते भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। राम नरेश ने तैनाती के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मिलनसार स्वभाव से काम किया। अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव ने हेड चालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों एस आई अजय, हेड दीवान मनीष त्रिपाठी, मोहित यादव, अभिषेक, पप्पू यादव, बबिता, प्रीति, सोलिका आदि ने हेड चालक को माला और अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान कोतवाली का माहौल भावुक हो गया।


