शिवली कानपुर देहात।
रविवार को पिता को लेने गए पुत्र व उसके भाई को दबंगों ने अकारण ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाबत भेवान गांव निवासी दयाराम ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे वह अपने पिता दुर्गा प्रसाद जो काम से नवल निवादा गांव गए थे उनको लेन के लिए गांव गया था जहां गांव के संजू ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे अकारण गाली गलौज करने लगा। इस बात का विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडों से उसपर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसका भाई विजय उसे बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के गांववासी दौड़े तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक नाम जद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही हैं।


