शिवली कानपुर देहात।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के प्रचार-प्रसार के लिए कस्बा शिवली एवं मैंथा बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुशासन के संदेशों को जन जन तक तक पहुँचाना है।
रविवार को नगर पंचायत शिवली के अमृत चौराहे पर नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया। कलाकारों ने सेवा और सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े संदेश देकर जागरूक किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अधिकारों तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों का मकसद नागरिकों को स्वच्छता, सामाजिक सशक्तिकरण और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करना है। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन राजपूत, जिला कार्य समिति सदस्य बंटी चौहान, मंडल महामंत्री विशाल कुशवाहा, चन्दन सोनकर, शिवम कश्यप, आकाश सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।


