शिवली: बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लक्ष्मीबाई केलकर जी का जन्मोत्सव

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


शनिवार को राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर जिनको हम सब प्यार से मौसी जी कहते हैं। मौसी जी का जन्मदिन हम लोगों ने  "संकल्प दिवस “ के रूप वीरांगना अबन्ती बाई बालिका इन्टर कालेज भेवान में मनाया।



                   शिवली क्षेत्र के भेवान गांव स्थित वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए संकल्प दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला उत्कर्ष समिति की अध्यक्ष एवं राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व जिला कार्यवाहिका का अर्चना मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 25-अक्टूबर 1936 को बिजया दशमी के दिन बर्धा (महाराष्ट्र में हुई थी ) वंदनीय मौसी जी के बेटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे उन्हीं के माध्यम से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार के सम्पर्क में आईं। उनकी प्रेरणा से उन्होंने महिलाओं के इस स्वतंत्र संगठन राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्शन के अनुरूप ही कार्य करता है किन्तु यह संघ की महिला शाखा नहीं है। बल्कि यह स्वतंत्र संगठन है और इसका ध्येय  वाक्य है “स्त्री राष्ट्र की आधार शिला है” ।

कार्यक्रम में महिला उत्कर्ष समिति की अध्यक्ष और राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व जिला कार्य वाहिका अर्चना मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शुक्ला ,साधना मिश्रा ,श्रेया तिवारी अभिषेक तिवारी आंचल मिश्रा अंजलि सिंह रागिनी आरती आंशिक शुक्ला छात्राएं सलोनी रिया दिव्या मिश्रा आराध्या अनुष्का अदिति शुक्ला इशिता राजपूत सृष्टि राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default