शिवली: पुलिस अधीक्षक ने शिवली कोतवाली पहुंच कांवड़ यात्रा हेतु लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


 रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक ने शिवली कोतवाली पहुंचकर कोतवाल के साथ सावन महीने में बिठूर एवं खेरेश्वर गंगा घाट से गंगाजल भरने के लिए कस्बे से निकलने वाली कांवड़ यात्रा के बारे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। 



                 सावन महीने के सोमवारों को शिव भक्तों की भारी भीड़ होने एवं कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाने को लेकर प्रशासन द्वारा सभी शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शिवली कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नगर पंचायत शिवली स्थित जागेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह को रविवार की शाम एवं सोमवार के दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान को अकबरपुर संजय सिंह, अपराध निरीक्षक शीलेंद्र सिंह, समस्त उपनिरीक्षक और कोतवाली पुलिस बल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default