:रिपोर्टर कौशल किशोर डेरापुर:
डेरापुर कानपुर देहात।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे के प्रमुख बीच बाजार में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की वजह खाली जमीन पर गुमटी लगाने को लेकर बताई जा रही है, पहले आपस में बातचीत शुरू हुई फिर बातचीत मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर मारपीट करने लगे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है।
बताते चलें कि मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि यूपी लाइव विजन नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है।
दो पक्षों में खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद हो गया और जमकर लाठी डंडे चल गए। कई लोग खून से लथपथ घायल हो गए। घटना के समय बाजार में बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्राहक मौजूद थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर तनाव था, जो आज हिंसक रूप ले लिया। वही पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया है।इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष से अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी।



