ग्राम प्रधान धनीरामपुर पर ग्रामीणों ने लखाया लाखों रुपए गबन का आरोप, शिकायत जिलाधिकारी से

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 ग्राम प्रधान धनीरामपुर पर ग्रामीणों ने लखाया लाखों रुपए गबन का आरोप, शिकायत जिलाधिकारी से



रूरा कानपुर देहात।


 कानपुर देहात के विकासखंड अकबरपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन और अपने चाहतों के निजी खातों में धनराशि हस्तांतरित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है और पूरे मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


              बताते चलें कि अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनीरामपुर के रहने वाले ग्रामीण आदित्य सिंह ने जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान सरबती देवी और उनके पति कप्तान सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। 




ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा सरकारी धनराशि का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। पंचायत के विकास कार्यों का पैसा मजदूरों के खाते में जाने के बजाय निजी बैंक खातों में स्थानांतरित कर उसका गबन किया जा रहा है। आदित्य सिंह ने दिए गए शिकायती पत्र में जिलाधिकारी को बताया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कटियार और पंचायत सहायक ने मिलकर 24 अक्टूबर 2021 से लेकर 18 दिसंबर 2021 तक करीब 9 लाख रुपए का भुगतान, कार्य मजदूरी तथा ग्राम पंचायत में किए गए अन्य विकास कार्यों  का पैसा भी प्रधान और उनके चहेतों के खातों में किया मजदूरों के खातों में नहीं।  इस मामले को लेकर इससे पहले भी कई बार शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। 

अब ग्रामीण ने डीएम से गुहार लगाई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान सरबती देवी बात करने का प्रयास किया गया तो वो घर पर मौजूद ना मिलीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default