कानपुर देहात: रूरा थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के पास हुआ दिल दहला देने वाला हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 कानपुर देहात: रूरा थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के पास हुआ दिल दहला देने वाला हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत


रूरा कानपुर देहात।

कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयीपुर गांव में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेतों पर काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची रूरा पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर, आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



                घटना के संबंध में रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम विजयीपुर निवासी 60 वर्षीय किसान चंद्रपाल पुत्र दयाराम, मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपने खेतों पर काम कर रहे थे। उसी समय तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए चंद्रपाल पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही किसान की मौत हो। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों तथा पुलिस को दी। किसान की मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर



रूरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया। सूचना पाकर लेखपाल अंशुमन सिंह और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मामले की जांच की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default