रिपोर्टर प्रशांत कुमार
रूरा कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल थाना रूरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए 1 व्यक्ति के ₹ 48089 वापस कराए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उनके पैसे लौटाकर राहत की सांस दी। बैंक खातों में रुपए वापस पा गदगद हुए पीड़ित। पीड़ितों ने रूरा थाना प्रभारी के कुशल कार्यशैली की जमकर प्रशंसा।
बताते चलें कि बीते दिनों रूरा थाना रूरा मे 21 /7/ 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसे एक स्टौक मार्किट में ट्रेडिग में लाभ देने के लिए उसके बैंक खाता से कुल ₹48089फ्राड तरीके से फ्राडस्टर द्वारा बैक खाता में डलवा लिया था।
शिकायतकर्ता विकास कुमार पुत्र दिनेश चंद्र गुप्ता निवासी असिलम नयाई ने रूरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल रूरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि वापस कराई गई। विकास कुमार का पैसा जैसे ही उनके बैंक खातों में पहुंचा वैसे ही सभी गदगद हो रूरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर जमकर सराहना करते नजर आए।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज, साइबर सेल प्रभारी श्याम सुंदर ने लोगों से अपील की साइबर ठगी से बचने के लिए अपनी ओटीपी और पासवर्ड किसी अंजान व्यक्ति को शेयर ना करें। Qकिसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत 1930 या साइबर सेल को सूचना दें।



