औरैया : खेत में बकरी चराने गई मानसिक विक्षिप्त युवती का मिला शव , इलाके में सनसनी

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरवा भूपत गांव में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरवा भूपत निवासी अरविंद कुमार की 22 वर्षीय पुत्री अंजलि उर्फ बबली मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में अंजलि का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default