रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दैवीय आपदा राहत योजना के अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रसूलाबाद ब्लॉक के ग्राम विजयीपुर निवासी स्व. इन्द्रपाल पुत्र दयाराम की 28 जुलाई को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा स्वीकृत सहायता राशि का प्रमाण पत्र रविवार को मृतक की पत्नी श्रीमती कुशमा देवी को सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
विधायक ने बताया कि उक्त सहायता राशि मृतक के आश्रित के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। उपजिलाधिकारी रसूलाबाद अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पात्र परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सके। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस दौरान कानूनगो पूर्व सदस्य जिला पंचायत संतोष प्रताप सिंह गौरव सिंह पवन पाल चंद्रभान पाल संदीप सिंह रवि सिंह राघवेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



