शिवली कानपुर देहात।
बारनपुर कहिंजरी गांव में बंबी से धान की फसल में पानी लगा रहे किसान का पानी दबंग युवक ने रोक दिया तथा विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
अनिरुद्ध दीक्षित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शनिवार शाम वह बंबी से अपने धान के खेत में पानी लगाये था। उसी समय गांव के सोनू उर्फ शैलेंद्र वहां आ गए और बंबी से उसके खेत में जा रहा पानी रोक दिया जिसका विरोध करने पर शैलेंद्र सिंह गाली गलौज करते हुए लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
औनहां चौकी प्रभारी अजय राय ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



