*खबर का असर: नगर पंचायत रूरा में आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई हुई शुरू*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *खबर का असर: नगर पंचायत रूरा में आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई हुई शुरू*



कानपुर देहात। रूरा नगर पंचायत क्षेत्र में दूर-दराज के गांवों से गाय, बछिया व सांडों को कस्बे में छोड़ जाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा था। जिसपर कल लाइव विजन  न्यूज़ द्वारा इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। आज रूरा थाना ग्राउंड से 2 आवारा गायों को पकड़कर 

नगर पंचायत की गौशाला भेजा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कस्बे में कहीं भी आवारा जानवर न दिखाई दें। इससे राहगीरों, व्यापारियों व स्कूली बच्चों के आवागमन में हो रही असुविधा को दूर किया जा सके और सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था 


बनी रहे।प्रशासन ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । तीसरी अदालत एवं लाइव विजन न्यूज़ द्वारा रूरा नगर पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या उठाए जाने के बाद आज बड़ी कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई को देखकर लोगों ने कहा कि इससे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं का भय दूर होगा और रोड पर फैलने वाली गंदगी से भी निजात मिलेगी वही नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने कहा है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर पंचायत रूरा के आसपास के गांव के लोग आवारा पशुओं को पकड़कर रूरा कस्बे में छोड़ जाने का प्रयास करते हैं या कभी-कभी वह लोग नहर की पटरी पर भी छोड़ देते हैं जो एक-दो दिन में कस्बा में आकर किसी मैदान या स्कूल में अपना आश्रय बना लेती जिससे दिन में रोड पर बैठ जाती है जिससे पर लोगों में आवागमन की दिक्कत पैदा होती है नगर पंचायत रूरा इस समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default