शिवली: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में घायल हुए शिवली क्षेत्र निवासी मजदूर की इलाज के दौरान निज निवास पर मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


पश्चिम बंगाल में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए कोतवाली क्षेत्र शिवली के बलुआपुर गांव निवासी युवक की घटना के 13 दिन बाद रविवार को घर पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




              शिवली कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव निवासी होरीलाल का 30 वर्षीय पुत्र सुमित दानकुनी जिला हुगली पश्चिम बंगाल में स्थित गुटका फैक्ट्री में काम करता था। 18 जुलाई को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई आलोक बलुआपुर गांव से अपने भाई के पास गया था जहां हालत में सुधार होने पर आलोक सुमित को पश्चिम बंगाल से अपने साथ गांव ले आया था। रविवार को दोपहर बाद सुमित की अचानक हालत बिगड़ गई । जब तक स्वजन उसे उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाऊपुर चौकी प्रभारी सोनवीर ने मौके पर पहुंच छानबीन की।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में घायल हुए युवक की बलुआ पुर गांव आने के बाद हालत बिगड़ने पर मौत हो गई है। आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top