ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा महिला का बैग चालक और पुलिस ने 3 दिन बाद सुरक्षित लौटाया, खाकी और आम जनता के समन्वय से लौटी महिला के चेहरे पर मुस्कान, अजीतमल पुलिस की लोगों ने की सराहना

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

योगेंद्र गुप्ता अजीतमल औरैया। इटावा से बाबरपुर आते समय ऑटो में छूटा एक महिला का बैग पुलिस और एक ईमानदार ऑटो चालक के प्रयासों से सुरक्षित वापस मिल गया। तीन दिन बाद अपना खोया हुआ बैग पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस व ऑटो चालक का आभार व्यक्त किया।

ईमानदार ऑटो चालक ने पुलिस को सौंपा बैग
जानकारी के अनुसार, बाबरपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी ईशा पुत्री कोमल सिंह बुधवार को इटावा से एक ऑटो द्वारा बाबरपुर अपने घर आई थीं। जल्दबाजी में वह अपना बैग ऑटो में ही भूलकर घर चली गईं। सवारियां उतारने के बाद जब ऑटो चालक गौरव पुत्र वीरेंद्र (निवासी करमगंज, इटावा) को बैग मिला, तो उसने ईमानदारी का परिचय दिया। गौरव ने तुरंत बाबरपुर तिराहे पर तैनात महिला सशक्तिकरण पुलिस टीम को बैग के बारे में सूचित कर उसे सौंप दिया।
पुलिस ने तलाश कर सुपुर्द किया बैग
महिला सशक्तिकरण टीम ने बैग को अपने कब्जे में लेकर उसके असली मालिक की तलाश शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद जब ईशा को जानकारी मिली कि उनका बैग अजीतमल कोतवाली में सुरक्षित है, तो वह शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं।
कोतवाली प्रभारी रामचंद्र वर्मा और ऑटो चालक गौरव की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण टीम की सदस्य अंजलि, फूलमती और प्रियंका ने बैग को उसके अंदर रखे सुरक्षित सामान सहित ईशा के सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर ईशा ने पुलिस टीम की मुस्तैदी और ऑटो चालक की ईमानदारी की जमकर सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default