गणेश चतुर्थी को लेकर रूरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, डीजे और जुलूस को लेकर दिए दिशा-निर्देश*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *गणेश चतुर्थी को लेकर रूरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, डीजे और जुलूस को लेकर दिए दिशा-निर्देश*

*रूरा, कानपुर देहात -






गणेश चतुर्थी को लेकर रूरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर रूरा थाने में कोर कमेटी व पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रूरा ने की। बैठक में क्षेत्र के गणेश उत्सव आयोजकों, एवं पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों को बुलाया गया। पुलिस ने आयोजकों से अपील की कि गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा और तय स्थान पर ही पंडाल लगाए जाएं।बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी और यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही विसर्जन के लिएनिर्धारित घाटों और रूट का ही प्रयोग किया जाएगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी आयोजकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। मैंन बड़ी बाजार, वार्ड नंबर 5 शेरगंज नवाब सिंह का मंदिर आर के विद्या मंदिर स्कूल के पास हसनपुर,सराय गढेवा, मल्हन पूर्व के लोग इस मौके पर कस्बे के कई गणमान्य लोग और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default