हुआ खबर का असर: क्षतिग्रस्त शिवली-रसूलाबाद मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


स्टेट हाईवे 68 शिवली-रसूलाबाद मार्ग जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा था। राहगीरों की आवाज यूपी लाइव विजन चैनल ने उठाई। खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया लोक निर्माण विभाग। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखा और दूसरे दिन ही सड़क मरम्मत का कार्य आरम्भ कराया।


शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी


               बताते चलें कि चौबेपुर से शिवली और रसूलाबाद को जाने वाला यह मुख्य मार्ग औरैया, इटावा और कन्नौज को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दैनिक यात्री और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। भेवान से लेकर बन्नापुर तक करीब 7 किलोमीटर इस मार्ग की हालत यह है कि पता ही नहीं चल पाता था कि सड़क मार्ग पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। राहगीरों की परेशानी देखते हुए यूपी लाइव विजन चैनल ने शनिवार को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।


लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हेमंत सिंह और आर के राय ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। राहगीरों तथा क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल मार्ग पर मरम्मत का कार्य आरम्भ करवाया। उन्होंने यूपी लाइव विजन चैनल से बात करते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा एवं जल भराव के कारण मार्ग में कुछ स्थानों पर पाट होल्स हो गए हैं। पाटहॉल्स मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। कार्य को अतिशीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य होते देख स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default