शिवली: लम्बे अर्से से न्यायालय से गैर हाजिर चौदह वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


लंबे अर्से से न्यायालय से गैर हाजिर रहने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद के मार्गदर्शन पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को शिवली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



                 काफी लंबे अर्से से अदालत में गैरहाजिर चल रहे आरोपियों पर शिवली पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही। अदालत में हाजिर न होने पर अदालत द्वारा गैरहाजिर चल रहे लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत से गैरहाजिर चल रहे वारंटियों फूलचंद तथा नेता पुत्रगण राम भरोसे निवासी बैरी बस्ता, छुन्ना उर्फ हनुआ पुत्र गौरी शंकर, निवासी ककरदही, राजू कठेरिया पुत्र रामबाबू,  सुरेश कठेरिया पुत्र हीरालाल, विष्णु कठेरिया पुत्र रामबाबू, अनिल पुत्र कमलेश सभी निवासी बघवट, वीरेंद्र तथा अरविन्द पुत्रगण अशर्फीलाल निवासी परनामिनपुरवा, लल्लन पुत्र कालिका निवासी बलुआपुर,  महेंद्र पुत्र विष्णु निवासी रविंद्रपुरम, हेमराज पुत्र छंगा निवासी रायपुर गहरा, बिरजू पुत्र छेदीलाल निवासी कड़री,  मोहम्मद अहमद पुत्र रहीम बक्स निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default