*रूरा रेलवे स्टेशन पर महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, उमड़ा जनसमर्थन*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *रूरा रेलवे स्टेशन पर महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, उमड़ा जनसमर्थन*

*रूरा, कानपुर देहात।*

कस्बा रूरा में रेलवे सुविधाओं की मांग को लेकर व्यापार मंडल द्वारा रूरा रेलवे स्टेशन पर महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भारी जन समर्थन के साथ की गई

विगत वर्षों से रेलवे रिकॉर्ड में रूरा रेलवे स्टेशन की दूरी माती मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दर्शाई गई है, जबकि हकीकत में माती मुख्यालय से रूरा रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र 20 किलोमीटर के दायरे में है। झींझक स्टेशन को नजदीक दिखाकर रूरा स्टेशन को मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।इसी विसंगति को दूर करने के लिए व्यापार मंडल के अथक प्रयासों से अब सुधार की उम्मीद जगी है।

इसी क्रम में आज व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी मांग को मजबूती प्रदान की।इस दौरान व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू, कपिल मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, जगदीप गुप्ता, अविनाश ओमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default