*बारिश रुकी तो गिरने लगे कच्चे घर, लोग हो रहे बेघर*
रूरा मे तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से रविवार को तहसील क्षेत्र में कच्चे मकान ढहने का सिलसिला जारी रहा।
गहोलिया व सराय गांव में आठ तो वहीं कस्बा रूरा के शेरगंज, गांधीनगर, भटौली, कमालपुर और धनीरामपुर में चार कच्चे मकानों की छतें भरभराकर गिर गईं। इससे गरीब परिवारों का गृहस्थी का सामान, अनाज व मवेशियों का भूसा मलबे में दबकर नष्ट हो गया गहोलिया-सराय में ये मकान ढहे अकबरपुर तहसील के गहोलिया गांव में शनिवार देर रात रामऔतार कश्यप, शमी, हनीफ, नेता, दिवाकर, तुलसी, तेजराम और सराय गांव में संजय बाजपेई व झल्लू बाजपेई के मकान के कच्चे हिस्से की छत ढह गई। वहीं डेरापुर तहसील के कमालपुर गांव में अंकित पुत्र उपेंद्र की कच्ची छत गिरने से गृहस्थी का सामान दब गया। क्षति आंकलन के लिए लेखपाल अंकित को मौके पर भेजा गया है।रूरा कस्बा क्षेत्र में भी नुकसानइसके अलावा कस्बा रूरा के शेरगंज निवासी अंजली पत्नी दिनेश, गांधीनगर निवासी बानो पत्नी इस्लाम, भटौली निवासी मिथलेश पत्नी रामनाथ और धनीरामपुर निवासी उदयवीर का कच्चा मकान भी बारिश में ढह गया। तेज आवाज सुनकर जागे परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। पीड़ितों ने बताया कि मलबे में दबने से अनाज, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान खराब हो गया। भूसा भीगने से पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया हैरूरा के लेखपाल वरुण कटियार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया गया है। सभी प्रभावित परिवारों की क्षति की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंप दी गई है। वहीं सराय के लेखपाल शिवम यादव ने भी अपनी रिपोर्ट तहसील भेज दी है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।



