बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में वायु सैनिक की मौत हादसे में तीन अन्य लोग घायल, धनीरामपुर के पास हुआ हादसा*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0


 *बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में वायु सैनिक की मौत हादसे में तीन अन्य लोग घायल, धनीरामपुर के पास हुआ हादसा*



*रूरा, संवाददाता।* थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव के पास एक बाइक और स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत में एक वायु सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव का रहने वाला पैंतीस साल का साजिद उर्फ सोनू पुत्र साबिर वायु सैनिक के पद पर तैनात था। वह बीते पंद्रह दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को उसकी अपने ड्यूटी पर फिर से वापस जाना था। सोमवार को स्कूटी से अपने पारिवारिक भाई समीर के साथ अकबरपुर से किसी काम को निपटा कर वापस घर जा रहा था। रूरा झींझक मार्ग पर धनीरामपुर गांव के पास झींझक की तरफ से आ रही बाइक से उसकी बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। इससे एक स्कूटी पर सवार साजिद और समीर के अलावा दूसरी बाइक पर सवार विवेक कुमार और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां से डॉक्टर सुनील ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने साजिद उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी अंजुम और भाई बन्नो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।15 दिन की छुट्टी पर गांव सिटमरा आया था साजिदथानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया था जहां एक मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। एयर फोर्स की कर्मी की मौत से गमगीन हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default