शिवली कानपुर देहात।
शिवली तथा आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहाँ बच्चों के द्वारा सुंदर और आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह रहीं हैं, वहीं पंडालों में बप्पा के भजनों पर भक्त झूमते नजर आ रहे हैं। विभिन्न धार्मिक आयोजनों और सुंदर झांकियों के साथ उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है। आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ पांडालों में लगी रही।
कस्बा शिवली तथा आसपास के क्षेत्रों में गणेश पंडालों में सुंदर झांकियों के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में बप्पा के स्वागत और दर्शन को लेकर भारी उत्साह है। रोजाना हवन-पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मन को मोह लेने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भव्य सुंदर कांड तो कहीं अखंड रामायण का पाठ हो रहा हैं। कस्बा शिवली में गांधी नगर मोहल्ले में मुन्ना लाल शर्मा के आवास पर तथा ऋतिक ठाकुर के आवास पर स्थापित गणेश पंडाल में बच्चों के द्वारा देर रात तक श्रीकृष्ण व राधा के भजन व झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान भक्तों को गणपति बप्पा मोरया कहने की आदत सी हो गई है, भक्तगण भी झाकियों के साथ झूमते नजर आए। आयोजन समिति के छोटू यादव, गोलू कश्यप ने बताया कि गणेशोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष पूरे श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है।

