**ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहरा मचाया और थाने में किया जोरदार प्रदर्शन **
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र का मामला रूरा थाना क्षेत्र के रोशन मऊ मढौली मार्ग पर तिगाई नहर पुल के आगे ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे रूरा थाना क्षेत्र के माझा पुरवा गांव के रहने वाले राम मूरत का 25 वर्षीय पुत्र हिमांशु अपने जीजा प्रवास के साथ में बाइक से रूरा स्टेशन पर बेंगलोर जाने के लिए टिकट कराने जा रहा था, तभी रूरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वो और उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मां धर्मवती, भाई देवेंद्र, बहन मोनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि बीती 6 तारीख को उसका भाई हिमांशु बेंगलोर से वापस आया था,
शिवा वो फिर शिव बेंगलोर जाने की तैयारी में था। रविवार को उसको जाना था इसी के चलते वो टिकट कराने जा रहा था।थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस को भेजकर घटना की छानबीन के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।


