रूरा में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय माहौल में बप्पा के भजनों मे नाच कर झूमते हुए बाबा को किया विसर्जन

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *रूरा में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय माहौल में बप्पा के भजनों मे नाच कर झूमते हुए बाबा को किया विसर्जन

 कानपुर देहात कस्बा रूरा और आसपास के इलाकों में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों द्वारा निकाली गई सुंदर और आकर्षक झांकियों ने भक्तों को खूब पसंद आईं। पंडालों में बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे।विभिन्न धार्मिक आयोजनों और सुंदर झांकियों के साथ उत्सव का उत्साह दिख रहा है।

 आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।कस्बा रूरा और आसपास के क्षेत्रों में गणेश पंडालों में सुंदर झांकियों के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य और भजन-कीर्तन भी हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में बप्पा के स्वागत और दर्शन को लेकर काफी उत्साह है।रोजाना हवन-पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भव्य सुंदर कांड तो कहीं अखंड रामायण का पाठ हो रहा है।





कस्बा वार्ड नंबर 5 शेरगंज आर के विद्या मंदिर स्कूलमोहल्ले इस दौरान भक्त 'गणपति बप्पा मोरया' कहते नजर आए और झांकियों के साथ झूमते दिखे।आयोजन समिति प्रशांत श्रीवास्तव और राधा कृष्ण उर्फ कल्लू नम्रता लाइट साउंड सर्विस गगन श्रीवास्तव( अन्ना शिव भक्त ) अनुज सिंह राम जी उस्मान खान ने बताया कि गणेशोत्सव का आयोजन हर साल पूरी श्रद्धा और धूमधाम से किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default