शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे गांव तथा दूसरे समुदाय का किशोर बहला फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी ना मिली तो, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे ग्राम ककरदही गांव का दूसरे समुदाय का 15 वर्षीय किशोर हमजा मंसूरी उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद उसकी मां को पता चला कि सेंट्रल स्टेशन घंटाघर कानपुर नगर में दोनों को एक साथ देखा गया है। किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंच शिकायती पत्र दिया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को बरामद कर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।


