शिवली में हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन: "अबकी बरस तू जल्दी आना" जयघोष के साथ नम आंखों से दी बप्पा को विदाई

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


गणेश महोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान कस्बा शिवली में विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। गणेश महोत्सव के समापन पर आयोजन समिति के द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों की तादात में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।



                रविवार को नगर पंचायत शिवली में विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमा को लेकर आगे बढ़े। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियां मनाईं। पांडालों से गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से शुरू हुई। यात्रा से पहले आचार्य अतुल दुबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को लेकर यात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवा और बच्चे नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। रास्तेभर  ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली। यात्रा पांडु नदी पुल और शिवली शिवराजपुर मार्ग पर भैंसऊ स्थित नहर पुल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने भगवान गणेश से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए अगले वर्ष फिर जल्दी आने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default