चोरी की घटनाओं पर एसपी से मिलीं राज्यमंत्री, पुलिस ने खोला मटन शॉप चोरी का राज

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 चोरी की घटनाओं पर एसपी से मिलीं राज्यमंत्री, पुलिस ने खोला मटन शॉप चोरी का राज


कानपुर देहात।कस्बा रूरा के करमा वार्ड नंबर-5 स्थित मटन शॉप में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 22,070 रुपये नकद और चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा R15 बाइक (UP78 FQ 0069) बरामद की है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



पुलिस के मुताबिक 23/24 सितंबर 2026 की रात करमा वार्ड नंबर-5 स्थित मटनशॉप में घुसकर करीब 2.60 लाख रुपये चोरी किए गए थे। मामले में थाना रूरा में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों और मुखबिरों के माध्यम से जानकारी जुटा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रदीप कुमार पुत्र महादेव साह निवासी ग्राम करमा वार्ड नंबर-5, थाना झुमरी तलैया, जनपद कोडरमा (झारखंड), हाल पता ग्राम सरसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मटन शॉप में चोरी करने की बात स्वीकार की।


पुलिस के अनुसार चोरी की कुल 2.60 लाख रुपयेकी रकम में आरोपी के हिस्से में करीब 1.25 लाख रुपये आए थे। आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम में से यामाहा R15 बाइक खरीदी और करीब 36 हजार रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 22,070 रुपये नकद और बाइक बरामद की है।


पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल आरोपी का साथी सौरभ उर्फ इन्द्र वाल्मीकि पुत्र संजय, निवासी शुभाष नगर, कानपुर देहात उर्फ प्रकाश अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विनोद कुमार, सुधीर ठाकुर, आरक्षी 733 नितिन यादव और राजीव यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default